शाजापुर अस्पताल गेट पर गंदगी:जमे पानी में पनप रहे मच्छर, मरीज परेशान; संक्रमण का खतरा

शाजापुर जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर गंदा पानी जमा होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को यहां मच्छरों की भरमार और तेज बदबू के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस गंदगी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को मुख्य गेट के पास बैठना मुश्किल हो रहा है। मरीजों की भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में जमा पानी और मच्छरों से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। शिकायतों के बावजूद सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज नरेंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले से ही अव्यवस्थाएं हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी अपर्याप्त है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण पानी जमा हो रहा है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से तत्काल मुख्य गेट की सफाई, पानी की उचित निकासी और नियमित फॉगिंग की मांग की है। उनका कहना है कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी और संक्रमण का खतरा कम होगा। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। तुरंत कराएंगे सफाई जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डॉ. गोविंद पाटीदार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में मीडिया के माध्यम से आया है। उन्होंने कहा कि पानी के स्रोत की जांच कराई जा रही है और तत्काल साफ-सफाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *