ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक को बिटकॉइन ट्रेडिंग में 40 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 1 लाख 74 हजार रुपए ठग लिए। ठगों ने पहले छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाने का नाटक किया, फिर अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार पैसे ऐंठते रहे। घटना मुरार थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी की है। पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टेलीग्राम पर जोड़ा, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बताया कृष्णपुरी निवासी 31 वर्षीय गौरव शर्मा पुत्र राकेश शर्मा पेशे से स्कूल टीचर हैं और वर्तमान में डीपीएस स्कूल में पढ़ाते हैं। गौरव ने बताया कि 7 जनवरी को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम एप के जरिए एक मैसेज आया, जिसमें खुद को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया गया। मैसेज में दावा किया गया कि यहां बिटकॉइन ट्रेडिंग कर निवेश पर 40 प्रतिशत तक लाभ दिया जाता है। पहले निवेश के बाद पैसे नहीं निकले ठगों की बातों में आकर गौरव ने पहले 38 हजार रुपए निवेश किए। उन्हें बताया गया कि इसके बदले 45 हजार रुपए मिलेंगे। जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। संपर्क करने पर बताया गया कि अकाउंट में बैलेंस कम है और 58 हजार रुपए और जमा करने होंगे। अकाउंट फ्रीज बताकर और पैसे मांगे इसके बाद भी रकम नहीं निकली तो ठगों ने टेलीग्राम पर बताया कि उनका अकाउंट फ्रीज हो गया है और इसे अनफ्रीज करने के लिए 78 हजार रुपए और जमा करने होंगे। गौरव ने यह रकम भी जमा कर दी। इस तरह अलग-अलग बहानों से ठगों ने उनसे कुल 1 लाख 74 हजार रुपए जमा करवा लिए। जब इसके बाद ठगों ने 1 लाख 13 हजार 945 रुपए और मांगे, तब गौरव को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि“एक युवक के साथ टेलीग्राम एप पर बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।” पुलिस ने लोगों से अपील की है कि


