फाजिल्का की महावीर कॉलोनी में घर में बने मंदिर में जल रही ज्योत से आग लग गई। मंदिर में लगी अचानक आग दो कमरों में फैल गई। जिसके बाद दो एसी, मंदिर और कपड़े जल कर राख हो गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू हो पाया। मकान मालिक संदीप कुमार ने बताया कि उनके घर में बने मंदिर में जल रही ज्योत से अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पलभर में दो एसी, मंदिर और कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि जब ये घटना हुई उनकी बहू घर पर थी। दो एसी, मंदिर और पीछे रखे कपड़े जलकर राख मौके पर इकट्ठे हुए आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में उनका कितना नुकसान हुआ है इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। क्योंकि घर के दो एसी, मंदिर और पीछे रखे कपड़े जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू फायर ब्रिगेड विभाग ने कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महावीर कॉलोनी में एक घर में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा तो आग काफी ज्यादा थी। लेकिन कड़ी मशक्कत के साथ उन्होंने आग पर काबू पा लिया, और अब स्थिति कंट्रोल में है। उन्होंने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें बताया कि मंदिर में ज्योति जल थी कि जहां से आग फैली है। फिलहाल कारण पता लगाए जा रहे है।


