तरनतारन में साइबर पुलिस स्टेशन से महज 100 गज की दूरी पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से करीब 12 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदार गुरसेवक सिंह के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद चोर दुकान से लैपटॉप, एलईडी टीवी, हेडफोन, एक टैब और एक मोबाइल फोन सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर फरार हो गए। डीवीआर की हार्ड डिस्क भी ले गए चोर इतना ही नहीं, चोर दुकान में लगे सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। यह दुकान एक साल पहले भी चोरी का शिकार हुई थी, लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। इस घटना की जानकारी दुकानदार मलिक गुरसेवक सिंह ने दी।


