अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पीलीबंगा पुलिस ने एजीटीएफ हनुमानगढ़ की सूचना पर की कार्रवाई

हनुमानगढ़ जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीलीबंगा पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह (27 वर्ष) निवासी ढाणी खुर्द, चक 14 एसटीबी, मानकसर, थाना पीलीबंगा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एजीटीएफ हनुमानगढ़ से प्राप्त विशिष्ट सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने के बाद एएसआई मदनलाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त पर निकली। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी गुरविंदर सिंह को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को यह हथियार कहां से मिला और इसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल श्रवण सिंह और हुकमाराम भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *