एमपी की भोजशाला में 10 साल बाद नमाज-पूजा साथ-साथ:शाम तक हवन-पूजन चलेगा; श्रद्धालु बोले- आनंदपूर्वक मां वाग्देवी के दर्शन किए

मध्य प्रदेश के धार में विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में बसंत पंचमी पर शुक्रवार को पूजा और नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई। हिंदू श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के साथ वाग्देवी (सरस्वती) पूजा की। हवन और पाठ सूर्यास्त तक किए जाएंगे। एक अलग क्षेत्र में सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज भी अदा कराई गई। आमतौर पर बसंत पंचमी पर पूजा और जुमे के दिन नमाज की अनुमति रहती है, लेकिन दोनों एक दिन पड़ते हैं तो तनाव की स्थिति बनती है। भोजशाला कैंपस और धार शहर में स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8000 से ज्यादा जवान तैनात हैं। सीसीटीवी, ड्रोन और AI तकनीक से निगरानी की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ की याचिका पर सुनवाई करते हुए हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक वाग्देवी की पूजा की अनुमति दी थी। मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत थी। देखिए, तस्वीर… भोजशाला से जुड़े तमाम अपडेट्स पढ़ने-देखने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *