फाजिल्का के जलालाबाद में फलियांवाला से स्वाहवाला रोड पर एक सड़क हादसा हुआ है। जहां बेकाबू कार खेत के नाले में जा गिरी और फिर पेड़ से कार की टक्कर हो गई। कार में तीन लोग सवार थे । हादसे के दौरान एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो लोग घायल हुए है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है । बता दे कि हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पेड़ से टकराई कार दरअसल जलालाबाद में फलियांवाला से स्वाहवाला रोड पर एक कार में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे।इसी दौरान कार बेकाबू होकर हादसे का शिकार हुई है । हादसा इतना भयानक था कि कार सड़क किनारे बने पिलर को तोड़ती हुई खेत के नाले में जा गिरी जिसके बाद वह नाले से आगे पेड़ से टकरा गई । एक की मौत, दो घायल गाड़ी के एयरबैग खुल गए, लेकिन इसके बावजूद कार सवार अबोहर के तूतावाला के रहने वाले राजकुमार की मौत हो गई । जबकि कार के कंडक्टर साइड बैठे गुरप्रीत सिंह की टांग टूट गई और पीछे बैठे संदीप कुमार भी घायल हो गया । तेज रफ्तार में वाहन न चालने की अपील हादसे के दौरान गाड़ी की बैटरी और बंपर दूर जा गिरे । फिलहाल मौके का वीडियो बनाया गया ओर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है । जिसमें इलाके के लोगों ओवर स्पीड पर गाड़ी न चलाने और धुंध के चलते खुद का बचाव रखने की अपील की जा रही है ।


