जयपुर मे फायरिंग की, हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर:आपसी रंजिश में किया था हमला, हमले के बाद से फरार हे आरोपी

जयपुर में शुक्रवार दोपहर को एक हिस्ट्रीशीटर के मकान पर बुलडोजर चला।ष अवैध निर्माण को तोड़ा गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने करीब 4 दिन पहले एक युवक पर हमला कर फायरिंग की थी। इसके बाद से आरोपी फरार है। डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया- ब्रह्मपुरी के गंगापोल के रहने वाला रवि मेहरा (25) हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहा है। वह सुभाष चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चार दिन पहले पड़ोसी बबलू महावर (30) के पैर में गोली मारकर रवि मेहरा फरार हो गया था। पुलिस टीमें हत्या के प्रयास में वांटेड हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा की तलाश में दबिश दे रही है। बुलडोजर चलाकर तोड़ा अवैध निर्माण प्रशासन की ओर से हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे गंगापोल स्थित उसके मकान पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू की गई। मकान की सीमा से करीब 7 फीट अधिक हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा ने अवैध निर्माण करवाया रखा था। अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से बुलडोजर व मशीन लेकर जाब्ता भेजा गया। पुलिस टीम की मौजदूगी में मकान का अवैध निर्माण तोड़ने का काम किया गया। क्या है मामला दरअसल, मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके का 19 जनवरी सुबह 9 बजे का है। बबलू अपने घर के बाहर बैठा था। आरोपी रवि अपने साथी के साथ बाइक पर आया। उसने गोली बबलू के चचेरे भाई अजय पर चलाई थी, लेकिन अजय तुरंत उसके निशाने से हट गया और गोली बबलू को लग गई थी। हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा पर पहले से ब्रह्मपुरी थाने में 15 और सुभाष चौक थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं। ये भी पढ़ें… जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने युवक को गोली मारी, आरोपी फरार:15 दिन पहले भी फायरिंग की थी; 6 फरवरी को है बहन की शादी जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। घायल को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की बहन की 6 फरवरी को शादी है। घटना के समय युवक अपने घर के बाहर बैठा था। मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके का सोमवार सुबह 9 बजे का है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *