MPPSC 2025 मेंस पर फिर संकट:2026 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 अब 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही आयोजित हो पाएगी। आयोग ने 2026 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 26 अप्रैल तय कर दी है। ऐसे में इससे पहले 2025 की मेंस परीक्षा होना लगभग असंभव माना जा रहा है। मामले में परीक्षा फिलहाल हाईकोर्ट की रोक के चलते अटकी हुई है। 10 फरवरी को सुनवाई संभावित है। जानकारों के मुताबिक यदि 10 फरवरी को सुनवाई होती है तो पीएससी कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखकर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा कराने की अनुमति मांगेगा। हालांकि, अनुमति मिलने के बावजूद परीक्षा अप्रैल के अंत या मई 2026 से पहले कराना पीएससी के लिए आसान नहीं होगा। इन तीन कारणों से अप्रैल से पहले मेंस परीक्षा मुश्किल राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन पहले 9 जून 2025 को किया जाना था, लेकिन कोर्ट की रोक के चलते अब तक नई तारीखों की घोषणा नहीं हो सकी है। एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई के अनुसार फरवरी में सुनवाई की उम्मीद है और इसी दौरान आयोग अपना पक्ष कोर्ट में रखेगा। 7 साल से देरी झेल रहे अभ्यर्थी पहले जहां चयन सूची एक साल में आ जाती थी, अब प्रक्रिया डेढ़ से दो साल तक खिंच रही है। राज्य सेवा परीक्षा 2019 और 2023 में भी कई याचिकाएं दायर हुई थीं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन लंबी सुनवाई के बाद पीएससी को चयन सूची जारी करने की अनुमति मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *