पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर तलवार-डंडों से ताबड़तोड़ हमला:घायल को हॉस्पिटल में कराया एडमिट, स्टेशन के बाहर सरेआम की वारदात

कोटा में एक युवक पर तलवार और पाइपों से मारपीट की गई। युवक को पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और तलवार-पाइप और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मामला भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में स्टेशन के बाहर हाट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास का शुक्रवार सुबह 10 बजे का मामला है। स्टेशन रोड निवासी टीपू सुल्तान पर आरोपियों ने सरेआम हमला किया था। घायल टीपू सुल्तान ने बताया- स्टेशन के बाहर हाट रोड पर एक दुकान से बाहर आ रहा था। इतने में सामने गली से आशु, गोलू कबाड़ी और उसके साथी आए। उन्होंने मुझ पर तलवार और डंडों से हमला किया। मैं पहले आशु के साथ काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले सभी अलग-अलग हो गए थे। इसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव और रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों बदमाशों ने मुझे घेर लिया। तलवार, लोहे के पाइप व डंडों से ताबड़तोड़ हमले किए। इससे मेरे सिर में गंभीर चोटें आईं। एक पैर में फैक्चर भी हो गया। स्थानीय लोगों ने किया बीच-बचाव
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह बदमाशों के चंगुल से पीड़ित को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। जहां उसका इलाज चजल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *