पराक्रम दिवस दिवस के रूप में मनाई बोस की जयंती:माउंट आबू में प्रतिमा पर माल्यार्पण, नेताजी के साहस और त्याग को किया याद

देशभर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई गई। पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी शुक्रवार को नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। माउंट आबू में उपखंड अधिकारी आवास के निकट स्थित शैतान सिंह पार्क में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नेताजी के साहस और त्याग को याद किया गया। भाजपा आईटी विभाग के संयोजक अभिनंदन दीक्षित ने नेताजी के साहस, त्याग और ओजस्वी नेतृत्व को राष्ट्रभक्ति का शाश्वत स्रोत बताया। उपाध्यक्ष सलील कालमा ने कहा कि उनका प्रेरक व्यक्तित्व हर भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता है। महामंत्री लक्ष्मण परमार ने नेताजी के जीवन को देश के लिए निस्वार्थ समर्पण, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। देवीलाल बामनिया ने कहा कि नेताजी का नेतृत्व आज भी युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मांगीलाल काबरा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी, मन की बात संयोजक हीर सिंह भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित सिंह, पूर्व महामंत्री देवेंद्र चंपावत, ओबीसी मोर्चा जिला सदस्य भंवर सिंह मेड़तिया, एसटी मोर्चा अध्यक्ष भगवानाराम राणा, पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह परमार, एडवोकेट बद्रीलाल काबरा और हितेश गिरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *