भीलवाड़ा में 9 गाड़ियां और लाखों का कैश जब्त:जुआ और सट्टा खेलते हुए 29 गिरफ्तार, गेंबलिंग एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई

भीलवाड़ा पुलिस ने जुए और सट्टा खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से करीब एक करोड रुपए की कीमत का कैश और वाहन जब्त किए गए है। मामला करोई थाना क्षेत्र का है। थानाप्रभारी लक्ष्मी नारायण ने बताया- एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एपी फार्म हाउस सुंदरपुरा में अवैध रूप से जुआ सट्टा चल रहा है। टीम मौके पर पहुंची। यहां 29 व्यक्ति घोड़ी दाना पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले। सभी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लाख 87 हजार कैश और 9 लग्जरी फोर व्हीलर मिले है, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने गेंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इनको किया गया गिरफ्तार
अनिल पिता अशोक पटवा निवासी चित्तौड़, हीरालाल पिता जम्मू मल सिंधी निवासी भीलवाड़ा, पंकज पिता विजय कुमार जैन निवासी नीमच, महबूब अली पिता इब्राहिम मुसलमान निवासी अजमेर, राजेश पिता बालूराम खटीक निवासी भीलवाड़ा, मुकेश पिता रामसुख खटीक निवासी शाहपुरा, सोनू चौहान पिता चंद्रभान सिंह निवासी मंदसौर, मनोहर पिता सागरमल शर्मा निवासी नीमच, शाहरुख पिता अब्दुल जब्बार मुसलमान निवासी नीमच, सिद्दीक पिता कासन मुसलमान निवासी मंदसौर, मोहम्मद यामीन पिता मोहम्मद आदिल मुसलमान निवासी चित्तौड़गढ़, गिरीश पिता सागरमल जैन निवासी आगर एमपी, शारिक पिता छोटे मियां मुसलमान निवासी निंबाहेड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही रफीक पिता अहमद मुसलमान रावला चौक भीलवाड़ा, राजेंद्र पिता ईश्वर माली निवासी शाहपुरा, मुजफ्फर शेख पिता सैफुद्दीन मुसलमान निवासी भीलवाड़ा, वकार पिता शाहिद खान गुमानपुरा कोटा, मुकेश पिता शंकर लोहार निवासी ब्यावर, कुलदीप पिता राजकुमार शर्मा निवासी नीमच, मदन सिंह चौहान पिता नवल सिंह भीलवाड़ा, मुकेश पिता छोटू राम निवासी अजमेर, योगेश पिता सत्यनारायण निवासी नीमच, चाहत पिता निर्मल जैन निवासी नीमच, इकबाल मोहम्मद पिता सदीक मोहम्मद भीलवाड़ा, सुरेश पिता मदन बंजारा कोटा, तबरेज पिता जलील अहमद निंबाहेड़ा, समीर पिता अब्दुल मजीद चित्तौड़गढ़, शहीद पिता महबूब मंदसौर, बसंती लाल पिता गोवर्धन सोनी भीलवाड़ा ये थे टीम में शामिल
गंगापुर थाना प्रभारी फूलचंद, करोई थाना प्रभारी लक्ष्मी नारायण, एएसआई ओम प्रकाश मीणा, नारायण लाल हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल राजेश कुमार,बाबूराम,सुरेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, हेमेंद्र सिंह, विक्रम, राजपाल, मोहनलाल, गोपाल राम, बनवारी लाल, देवेंद्र, संजय, विजयपाल, सुभाष,प्रकाश टीम में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *