प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा:स्कूली छात्रों ने भी लिया भाग, शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहा तैनात

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) प्रतापगढ़ ने शुक्रवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा ऐतिहासिक किला परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर परिषद परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम का समापन युवा उद्घोष और एक सभा के साथ हुआ। स्कूली छात्रों ने यात्रा में हिस्सा लिया इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों, भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति गीतों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश दिया। प्रमुख मार्गों से गुजर रही यात्रा तिरंगा यात्रा किला परिसर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गांधी चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और नगर परिषद पहुंची। यात्रा मार्ग पर आमजन ने भी देशभक्ति की भावना के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। नगर परिषद परिसर में आयोजित समापन सभा में एबीवीपी पदाधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। पदाधिकारियों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। सुरक्षा पुलिस बल तैनात रहा तिरंगा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस की सतर्कता के कारण यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *