7 महीने से प्रेग्नेंट महिला होमगार्ड फंदे से लटकी मिली:23 महीने पहले ही हुई थी शादी, रेसलिंग की खिलाड़ी भी रही; दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

कोटा के आरकेपुरम थाना इलाके में 7 महीने से प्रेग्नेंट महिला होमगार्ड शादी के 23 महीने बाद फांसी के फंदे से झूली। शुक्रवार को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना गुरुवार रात 10 बजे के आसपास स्वामी विवेकानंद नगर की है। जहां, महिला नैना सिंह (25) अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। महिला रेसलिंग की खिलाड़ी भी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रेसलिंग की खिलाड़ी थी महिला महिला के छोटे भाई गौतम सिंह ने बताया कि बहन नैना रेसलिंग की खिलाड़ी थी। उसने गजेंद्र सिंह के साथ लव-अरेंज मैरिज की। इसी साल फरवरी में शादी को दो साल होने वाले थे। दोनों किराए के मकान में रहते थे। जीजा गजेंद्र सिंह नगर निगम में संविदा पर काम करते है। जबकि, बहन नैना 4 साल से होमगार्ड में जॉब कर रही थी। नैना सात महीने से प्रेग्नेंट थी। पिछले 8-9 महीने से जीजा बहन को कर रहा था प्रताड़ित गौतम सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 8-9 महीने से जीजा गजेंद्र सिंह बहन नैना को प्रताड़ित कर रहा था। शराब के नशे में बहन के साथ गाली गलौच कर दहेज के लिए ताने मारता था। कहता था तेरे बाप ने क्या दिया है। महिला को फंदे से लटका देख परिजनों के उड़े होश भाई ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे करीब जीजा ने कॉल कर कहा कि देख लो आपकी बहन जिंदा तो है ना। इसके तुरंत बाद वह परिजनों के साथ घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बहन के कमरे का गेट खुला था और बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज, जांच जारी डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया की परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़िए… मेरी सोच ही खराब हो गई..लिखकर महिला ने किया सुसाइड:भाई ने ससुराल वालों पर लगाए परेशान करने के आरोप; 2 महीने पहले हुई थी बेटी कोटा में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला के पास सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा- ‘मेरी सोच ही खराब हो गई। यह मुझे जीने नहीं दे रही।’ मामला रानपुर थाना इलाके में गुरुवार शाम करीब 6 बजे का है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *