पंजाब के लुधियाना में जिला कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर और आसपास के इलाकों में चिह्नित ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। यह अभियान पुलिस की विशेष मुहिम “गैंगस्टरों पर वार” के तहत चलाया गया, जिसका उद्देश्य अपराधियों की आवाजाही पर लगाम लगाना और किसी भी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम करना है। हॉट स्पॉट्स की करी सघन जांच पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) ने बताया कि उन संवेदनशील हॉट स्पॉट्स की सघन जांच की गई, जिनका इस्तेमाल अपराधी वारदात के बाद छिपने या अवैध गतिविधियों की योजना बनाने के लिए करते हैं। कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद मैदान में मौजूद रहे और अलग-अलग इलाकों में चल रही छापेमारी की निगरानी की। 600 से ज्यादा लोगों की जांच, 8 FIR दर्ज
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने किराएदारों का सत्यापन किया, पहचान पत्रों की जांच की और संबंधित थानों के जरिए उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की। इस दौरान आम लोगों से भी अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को पनाह या मदद न दें। 50 टीमों ने की दबिश पुलिस के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 50 पुलिस टीमें तैनात की गईं, जिनमें 400 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। करीब 50 हॉट स्पॉट्स पर एक साथ कार्रवाई की गई। रोकथाम के तहत 600 से ज्यादा व्यक्तियों की जांच की गई, जबकि 8 एफआईआर दर्ज कर कई गिरफ्तारियां भी की गईं। अपराधियों को पनाह देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने साफ शब्दों में कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव (IPS) के सुरक्षित और अपराध-मुक्त पंजाब बनाने के तहत की जा रही है। “अपराधियों को पनाह या सहायता देने की कोई भी व्यक्ति कोशिश करता है वह बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।


