कांग्रेस बोली-धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार:मनेंद्रगढ़ में प्रभारी को ‘चूहा पकड़ने की जाली’ भेंट कर जताया विरोध

मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने धान खरीदी प्रभारी को ‘चूहा पकड़ने की जाली’ भेंट कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘धान को चूहों से नुकसान’ का बहाना बनाकर किसानों की उपज में मनमानी कटौती की जा रही है, जिससे उनके हक पर डाका डाला जा रहा है। पूरे प्रदेश के अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों से एक जैसी शिकायतें सामने आना यह दर्शाता है कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और संगठित घोटाला है, जिसे भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। किसानों के हक पर डाका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर धान उगाते हैं, लेकिन खरीदी केंद्रों में चूहों के नाम पर भ्रष्टाचार करके उनके धान को कम किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहा सीधा भ्रष्टाचार बताया और कहा कि इससे किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है। भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा उग्र नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति ने चेतावनी दी कि यदि धान खरीदी में हो रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक नहीं लगी और किसानों को उनका पूरा भुगतान नहीं मिला, तो कांग्रेस इस आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र रूप देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *