होशियारपुर जिले के मुकेरियां में एसपीएन कॉलेज के सामने एक सड़क दुर्घटना में दमकलकर्मी की मौत हो गई। यह हादसा ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान तलवाड़ा के रहने वाले दिनेश कुमार के रूप में हुई है। बता दे कि दिनेश कुमार ऊंची बस्सी स्थित दमकल स्टेशन में कार्यरत थे और रात्रि ड्यूटी पर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार हादसे की सूचना मिलते ही मुकेरियां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है।पुलिस ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।


