बरनाला में नकदी-सोना लेकर दोस्त संग पत्नी फरार:पती बोला- 2 लाख नकद और गोल्ड गायब, केस दर्ज

बरनाला जिले में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त पर नकदी और सोना चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस स्टेशन सिटी वन बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि केसी रोड बरनाला के रहने वाले मुकेश कुमार के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मुकेश कुमार की पत्नी शेर्राल शनिदलिया बख्शी और उसके दोस्त हरप्रीत सिंह गुरु जो तेग बहादुर नगर बरनाला का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धक्का देकर मौके से फरार मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वह काम से घर लौट रहे थे, तो उन्होंने अपने घर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी को एक कार में खड़ा देखा। उस समय उनकी पत्नी शेर्राल शनिदलिया बख्शी के हाथ में एक बड़ा पर्स था।जब मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी से पूछा कि वह कहां जा रही है, तो हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी पीछे से आया और उन्हें धक्का दे दिया। 2 लाख रुपए नकद और सोना लेकर गायब हरप्रीत ने उनकी पत्नी से कहा कि उसने पैसे और सामान ले लिया है। इसके बाद उनकी पत्नी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गई।पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने बाद में अपनी अलमारी की जांच की, तो उसमें रखे 2 लाख रुपए नकद और 10 तोले सोने का बिस्कुट गायब था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने शेर्राल शनिदलिया बख्शी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जल्द ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *