कपूरथला जेल में हवालाती पर जानलेवा हमला:बंदियों ने रॉड से किया वार, पुरानी रंजिश में वारदात, इलाज जारी

कपूरथला केंद्रीय जेल में पुरानी रंजिश के चलते एक हवालाती पर अन्य बंदियों ने हमला कर दिया। इस हमले में हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। घायल हवालाती की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। उनके बेटे राहुल तेजी ने बताया कि उनके पिता जेल परिसर में बैठे थे, तभी कुछ बंदी पीछे से आए और रॉड से उन पर हमला कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी बता दे कि हमले में सुरिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर युक्ता उनका इलाज कर रही हैं। घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दे दी गई है।थाना कोतवाली के SHO हरदीप सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल से मिली सूचना के बाद जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। थाना कोतवाली के SHO हरदीप सिंह ने बताया कि घायल के बयान कल शनिवार को कलम बंद किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *