कोटा में कल दो से पांच घंटे बिजली कटौती:कुन्हाड़ी हाउसिंग बोर्ड, स्टेशन रोड, सेंट्रल जेल, श्री राम नगर इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते कल कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: रिद्धि सिद्धि नगर, लक्ष्मण विहार, कुन्हाडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंचल विहार, कृष्णा विहार, दादाबाड़ी 2 सेक्टर इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: बालाजी टाउन, दो खंभा चौराहा और आसपास का क्षेत्र की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सेंट्रल जेल 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: स्टेशन रोड, मनोज चौराहा, बैंक आॅफ बड़ौदा, मिलिट्री गेट के पास, सैन्य क्षेत्र, देवली अरब रोड, मानसरोवर, देवली अरब, गणेश नगर, अमृत धाम, शगुन विला, अश्विनी नगर, अमृत धाम, श्रीराम नगर टेम्पो स्टैंड क्षेत्र, सरकारी स्कूल, श्रीराम नगर सामुदायिक भवन, श्रीरामनगर कच्ची बस्ती, श्रीराम रेयन्स कॉलोनी, राधा कृष्ण मंदिर श्रीरामनगर, चाणक्य नगर, लक्ष्मी विहार, शुवांगन कॉलोनी, रायपुरा पेट्रोल पंप, रामप्रसाद बिस्मिल स्कूल व आसपास की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: नांता रोड, कृष्णा नगर, कुन्हाडी पेट्रोल पंप के पास, बूंदी सिलिका के पास, चुंगी नाका, सुवालका बगीची, कृष्णा विहार, बालापुरा, अंबेडकर नगर, कुन्हाड़ी हवेली के पास, टैंकर चौराहा की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक: सरस्वती कॉलोनी गली नं. 6,7,8, रंग विहार कॉलोनी की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12:30 से 3:00 बजे तक: श्रीनाथ सेवा परिषद, मेडिकल कॉलेज क्वार्टर की ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3:30 से शाम 6:00 बजे तक: सब्जी मंडी बालाजी मार्केट की ढाई घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *