बठिंडा में चाइना डोर पर ड्रोन से निगरानी:लोगों की छतों पर पुलिस ने रखी नजर, लोगों को किया जागरूक

बसंत पंचमी के अवसर पर जहां पूरे देश में पतंगबाजी का उत्साह देखा गया।वहीं बठिंडा जिले में पुलिस ने चाइना डोर के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जिला पुलिस की एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने चाइना डोर का उपयोग करने वाले पतंगबाजों को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। एसएसपी ने शहर में पतंग उड़ाने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। विशेष रूप से, बठिंडा के सबसे ऊंचे स्थान किला मुबारक के आसपास पतंग उड़ाने वालों की गतिविधियों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी गई। ड्रोन और दूरबीन की मदद से की निगरानी मीडिया से बात करते हुए, डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि उन्हें शहर में चाइना डोर के उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई।ये टीमें ड्रोन और दूरबीन की मदद से छतों पर पतंग उड़ाने वालों पर लगातार नजर रखे रही। पुलिस ने की लोगों से अपील इसका मुख्य उद्देश्य चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों की पहचान करना और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना रहा।एसएसपी ने लोगों से चाइना डोर का इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह न केवल जानवरों और पक्षियों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इंसानी जीवन के लिए भी खतरा पैदा करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *