छिंदवाड़ा के पाइप फैक्ट्री में 5 घंटे बाद बुझी आग:रॉ मटेरियल जलकर खाक, बचाव कार्य में जुटी टीम पर मधुमक्खियों का हमला

छिंदवाड़ा जिले के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा पाइप निर्माण का रॉ मटेरियल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया काला धुआं आग लगने के बाद फैक्ट्री से उठता काला धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर तक नजर आया। शुरुआती प्रयासों में आसपास की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में असफल रहीं, जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागपुर से फोम वाली फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू लगातार प्रयासों के बाद करीब पांच घंटे में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझाने के लिए छिंदवाड़ा से 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और लगभग 25 पानी के टैंकर लगाए गए। देर शाम तक राहत और कूलिंग का कार्य जारी रहा। तस्वीरें देखिए… 80 लाख रुपए के नुकसान का प्रारंभिक आकलन प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हादसे में करीब 80 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और अन्य संसाधन पूरी तरह जल गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत कार्य के दौरान मधुमक्खियों का हमला बचाव कार्य के दौरान टीम फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने राहत कार्य में जुटी टीम पर हमला कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए ऑपरेशन प्रभावित हुआ। स्थिति संभलने के बाद राहत कार्य दोबारा शुरू किया गया। मौके पर तैनात रहा पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही हर्रई दौरे पर गए कलेक्टर हरेंद्र नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री संचालक प्रकाश गुप्ता से घटना के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को राहत कार्य में हर संभव मदद के निर्देश दिए। फायर सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में फायर सेफ्टी व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। तस्वीरें देखिए… प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री होने से तेजी से फैली आग
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिससे आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक सामग्री अधिक होने के कारण आग बार-बार भड़की, जिससे फायर ब्रिगेड को आग पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया है। किसी जनहानि की सूचना फिलहाल नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *