भोपाल में रॉयल जायकों का महाकुंभ:100+ डिशेज, लाइव कुकिंग, संगीत और गोवा ट्रिप का मौका

अवध के तंदूर से उठती खुशबू, मिडिल ईस्ट के शावरमा का जायका, मुगलई पनीर टिक्का की शाही लज्जत और देसी लहसुनिया सिंघाड़ा–पालक का पारंपरिक स्वाद… अगर आप एक ही जगह पर देश–दुनिया के जायकों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो यह मौका खास है। खानपान के शौकीनों के लिए दैनिक भास्कर की ओर से ‘द रॉयल फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय भव्य फेस्टिवल 24 से 26 जनवरी तक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित होगा। स्वाद, संस्कृति और संगीत का शानदार संगम फ्लेवर, कल्चर और म्यूजिक को समर्पित इस फेस्टिवल में सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज मिलेगा। यहां जापानी, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और इटालियन के साथ-साथ देसी और रॉयल भारतीय व्यंजनों की 100 से ज्यादा वैरायटी परोसी जाएंगी। खास बात यह है कि हर डिश अलग-अलग फूड वेंचर के अनुभवी शेफ तैयार करेंगे, ताकि फूड लवर्स को असली रॉयल स्वाद मिल सके। लाइव कुकिंग स्टेशन से सीखें रेसिपी फेस्टिवल में लाइव कुकिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे, जहां विजिटर्स न केवल खाना चख सकेंगे, बल्कि उसे बनते हुए देख सकेंगे और शेफ से उसकी रेसिपी व कुकिंग प्रोसेस भी सीख पाएंगे। फेस्टिवल में कई सिग्नेचर डिशेज खास आकर्षण आंध्रा से कश्मीर तक का सफर फेस्टिवल में आंध्र प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र होंगे। यहां हैदराबादी बिरयानी, पेसरट्टू डोसा, पुलिहोरा, गोंगुरा जैसे जायकों का स्वाद मिलेगा। एमपीटी पलाश रेसिडेंसी के सदर्न स्पाइस स्टॉल पर इडियप्पम, अप्पम और साउथ इंडियन थाली परोसी जाएगी। वहीं प्राइड ऑफ कश्मीर की ओर से मटन यखनी, रोगन जोश, कश्मीरी चिकन और नादुर यखनी जैसे पारंपरिक कश्मीरी व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। बनारसी पान पत्ता चाट का होगा लॉन्च रिफ्रेशमेंट के लिए सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज मॉकटेल और सॉफ्ट ड्रिंक्स की वैरायटी लेकर आएगा। वहीं चायलीला पहली बार भोपाल में बनारसी पान पत्ता चाट लॉन्च करेगा। इसके साथ अलग-अलग तरह की चाय और बन-मस्का भी मिलेगा। स्टूडियो एक्सओ क्लब की ओर से एक्सओ फ्राइड चिकन, चिकन झोल मोमो, यूएसए चीज डंपलिंग्स और खास डेजर्ट व मॉकटेल भी पेश किए जाएंगे। पिज्जा, आइसक्रीम और स्ट्रीट फूड का मजा वुड-फायर पिज्जा के शौकीनों के लिए फायर क्राफ्ट खास पिज्जा लेकर आएगा। अप्सरा आइसक्रीम का गुवावा ग्लोरी, फालूदा फंडा, केसर पिस्ता और सीताफल जैसे फ्लेवर भी फेस्ट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा चाट, फास्ट फूड और देसी मिठाइयों के स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। हर दिन संगीत की अलग शाम गोवा ट्रिप जीतने का मौका खास बात यह है कि फेस्टिवल के तीनों दिन लकी ड्रॉ का आयोजन होगा। हर दिन चुने गए विजेता को 3 रात और 4 दिन की गोवा ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा। समय और आयोजन ‘द रॉयल फूड फेस्टिवल’ शनिवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा, अगले दो दिन यह आयोजन दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक चलेगा। यह आयोजन आंध्रा फूड्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि एमपीटी होटल एंड रिजॉर्ट और महाकौशल ग्रुप का सहयोग रहेगा। अगर आप नए-नए जायकों के साथ संगीत और संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो 24 से 26 जनवरी तक मिंटो हॉल में होने वाला यह फूड फेस्टिवल आपके लिए यादगार अनुभव बनने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *