खराब मौसम से जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स हुए परेशान:चार्टर से उड़ान नहीं भर सके रामदेव, चंडीगढ़ फ्लाइट हुई कैंसिल

उत्तर भारत में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर साफ नजर आने लगा है। चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते कई फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया, वहीं कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल भी करना पड़ा। इससे पैसेंजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौसम की मार से प्रभावित हुए। स्वामी रामदेव चार्टर फ्लाइट से अयोध्या से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम के चलते विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद चार्टर विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। फिलहाल स्वामी रामदेव जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के अंदर ही मौजूद हैं और आगे के मौसम हालात का इंतजार किया जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण चेन्नई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E – 6005 को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट चंडीगढ़ में लैंड नहीं कर सका, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षा कारणों से जयपुर को वैकल्पिक एयरपोर्ट चुना। इसी तरह मुंबई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E – 5262 को भी खराब मौसम के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इससे पहले भी मुंबई से चंडीगढ़ जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को डायवर्ट किया जा चुका है। वहीं जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E – 7717 को कैंसिल कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी, लेकिन चंडीगढ़ में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए इसे कैंसिल करने का फैसला लिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लगातार डायवर्जन और फ्लाइट कैंसिल होने से जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है। एयरलाइंस की ओर से पैसेंजर्स को वैकल्पिक फ्लाइट्स और रिफंड की जानकारी दी जा रही है। वहीं अब मौसम सामान्य होने के बाद ही फ्लाइट संचालन सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *