बठिंडा में गुब्बारे का गैस सिलेंडर फटा:आसपास के घरों की खिड़कियां टूटी, भीड़भाड़ वाले इलाके में बेच रहा था, टला हादसा

बठिंडा जिले के आर्य समाज चौक पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गुब्बारे बेचने वाले एक गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस घटना से आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं, हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बता दे कि यह हादसा बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ, जब गुब्बारे बेचने वाले अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहते हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। टल गया बड़ा हादसा स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि घटनास्थल एक भीड़भाड़ वाला इलाका है और इसके पास दो स्कूल भी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि इन गुब्बारे विक्रेताओं को भी दिवाली पर पटाखों की तरह शहर के बाहर खुली जगह दी जानी चाहिए ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। नहीं हुई कोई जनहानी मौके पर पहुंचे डीएसपी संदीप सिंह भाटी ने पुष्टि की कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी ने यह भी कहा कि प्रशासन ने पहले ही इन विक्रेताओं को भीड़भाड़ वाली जगहों पर गुब्बारे बेचने से रोका हुआ है, लेकिन वे अक्सर सड़कों पर आ जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *