गाजे-बाजे से निकली बारात, ज्वैलरी सहित कई उपहार दिए:स्वर्णकार समाज का सामूहिक विवाह समारोह, 19 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

क्षत्रिय मेढ़ स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर संभाग द्वारा धाकड़ गार्डन बेदला में बसंत पंचमी पर स्वर्णकार समाज का निशुल्क सामूहिक व तुलसी विवाह का शुक्रवार को आयोजन हुआ। 19 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। अध्यक्ष ओंकार लाल सोलीवाल ने बताया कि बसंत पंचमी पर सुबह 8.30 बजे बेदला चौराहे से धाकड़ वाटिका तक गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई। बैंड बाजो के साथ गाते झूमते हुए सेकड़ों समाजजन धाकड़ वाटिका पहुंचे। जिसके बाद सभी दुल्हों द्वारा तोरण की रस्म पूरी की गई। सभी वर-वधुओं के लिए अलग-अलग स्टेज बनाए थे। जहां वरमाला रस्म पूरी की गई। सभी जोड़ों को सोना-चांदी ज्वेलरी सहित कई उपहार दिए
स्वर्णकार समाज उदयपुर के महासचिव किशन सोनी ने बताया कि इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम दक, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, हिंदू जागरण मंच प्रांत संयोज रविकांत त्रिपाठी,भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे। महासचिव विष्णु शंकर वेवार, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल जांगलवा ने बताया कि सभी 19 जोड़ों को समाज की ओर से सोने और चांदी के गहने, डबल बेड, अलमारी, इलेक्ट्रिक सामग्री, फर्नीचर, बर्तन सहित अन्य घरेलू साथ दो से ढाई लाख की सामग्री प्रति जोड़े को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *