लुधियाना में गोली लगने से युवक की मौत:दो दोस्तों में हुई थी झड़प, पेट के आर-पार हुई बुलेट: आरोपी फरार

पंजाब के लुधियाना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। गोली मरने वाले के पेट से आर-पार हुई है। मरने वाला करीब 26 साल का है। मृतक युवक की पहचान राजवीर गांव थ्रीके के रूप में हुई है। राजवीर एमबीए कर रहा था। थाना पीएयू की पुलिस ने राजवीर के दोस्त के जुगराज के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजवीर का शव डीएमसी अस्पताल में रखवाया गया है। जानकारी मुताबिक जुगराज और राजवीर अच्छे दोस्त है। जुगराज कानूनी पढ़ाई कर रहा है और राजवीर एमबीए कर रहा था। आज दोनों गांव तलवाड़ा नजदीक खेतों में गए हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान जुगराज ने राजवीर पर गोली चला दी। खून से लथपथ राजवीर को जब लोगों ने डीएमसी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पीएयू के एसएचओ विजय ने कहा कि मरने वाले के शव का कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने का असल कारण पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *