अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण में एक पैंथर ने हिरण के बच्चे का शिकार कर लिया। हिरण का बच्चा अपने झुंड के साथ शांत खड़ा था। अचानक झाड़ियों से निकलकर आए पैंथर ने हिरण की गर्दन पर तेज वार किया। उसे अपने जबड़ों में दबोच लिया। शिकार के दौरान हिरण का बच्चा भी काफी देर तक चिल्लाता रहा। इसी बीच पर्यटकों की जिप्सी वहां आ गई, तो पैंथर शिकार को छोड़कर चला गया। जब जिप्सी वहां रुकी रही, तो पैंथर वापस आया और अपने जबड़ों में दबोचकर शिकार को ले गया। इस दौरान मां चीखती रही, और बाकी झुंड दूर से घटना को देखता रहा। टहला रेंज क्षेत्र में स्थित काली घाटी के पास यह घटना हुई। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…. घटनाक्रम को देखकर सफारी पर आए पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए। कैमरे में कैद यह दृश्य अब वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सरिस्का बाघ अभ्यारण में इन दिनों टाइगर और टाइग्रेस की लगातार साइटिंग हो रही है, जिससे पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों के चलते सरिस्का एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। — बाघ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बाघ ने बगुले को 5 मिनट मुंह में दबोचे रखा,VIDEO:पंजे से उठाकर पकड़ा, थोड़ी देर तक खेलता रहा; फिर जिंदा छोड़ दिया सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में एक फिर बाघ की अठखेलियों को देखकर हर टूरिस्ट हैरान हो गया। बाघ बगुले को मुंह में लेकर घूम रहा था। टूरिस्टों को लगा बाघ ने शिकार किया है। तभी टाइगर ने बगुले को छोड़ दिया। देखते ही देखते बगुला उड़ गया। पढ़ें पूरी खबर


