एमपी में युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर युवाओं ने तमाम शिकायतें की। भोपाल के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बने अंकित दुबे को शिकायतों के चलते हटा दिया गया और अमित खत्री को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। दोनों युवाओं के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
यूथ कांग्रेस का विवाद अभी थमा नहीं था कि एनएसयूआई में घमासान छिड़ गया। दरअसल,एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की अनुशंसा पर प्रदेश मीडिया चेयरमैन अंकित पाण्डेय ने 19 जनवरी को तनय शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। लेकिन, नियुक्ति की जानकारी मिलते ही 21 जनवरी को एनएसयूआई मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन ने उस नियुक्ति पत्र को होल्ड कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष बोले: मामला सुलझ गया
दैनिक भास्कर ने इस मामले पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे से बात की तो उन्होंने कहा- वो होल्ड करने का पत्र जारी जरूर हुआ था लेकिन ये मामला सुलझ गया है। प्रदेश प्रभारी बोले: बिना परमिशन लिए नियुक्ति की
उधर, एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी साहिल शर्मा ने भास्कर से कहा- हमारे संगठन में एक प्रोटोकॉल है कि प्रदेश अध्यक्ष को यदि कोई नियुक्ति करनी हैतो अपने प्रदेश प्रभारी की अनुशंसा लेंगे। ताकि जिसकी नियुक्ति होनी है उसका बायोडाटा और बैकग्राउंड चेक कर लेंगे। वो एक्टिव हैं या नहीं? उस आधार पर एप्रूव करते हैं। अगर हमारी जानकारी के बिना कोई लेटर निकालेंगे तो उसे होल्ड कर दिया जाता है। मप्र में हम दो लोग प्रभारी हैं। लेकिन दोनों प्रभारियों से अप्रूवल नहीं लिया था। इसलिए होल्ड किया गया है।
बाकी इंटरनल कमेटी जांच कर रही है। उसका जो निष्कर्ष निकलेगा उसके बाद आगे निर्णय करेंगे। अभी स्टूडेंट्स की तरफ से शिकायतें आ रहीं हैं कि ये इनेक्टिव थे।


