दिव्यांग दोस्त को शिवराज ने भेंट की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल:विदिशा में किया था वादा, अब बहुदिव्यांगों को खोजेंगे, ट्रेन से पहुंचे गंजबासौदा

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 जनवरी को विदिशा के दौरे पर थे। यहां उनकी मुलाकात ठेले पर पिंड खजूर बेचने वाले दिव्यांग पन्नालाल से हुई थी। शिवराज ने पन्ना लाल से पिंड खजूर खरीदने के बाद उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने का वादा किया था। शिवराज ने आज (शुक्रवार को) पन्नालाल को भोपाल आवास पर बुलाकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की। शिवराज अब बहुदिव्यांगों को खोजकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट करेंगे, ताकि उन्हें रोजगार चलाने और आने-जाने में आसानी हो। शिवराज बोले: जो भाई बहन परेशान हैं उनकी मदद करनी चाहिए पन्नालाल को मोटराइज्ड साइकिल भेंट करने के पहले शिवराज ने कहा मैं मानता हूं हम सब एक परिवार हैं परिवार के वो भाई-बहन जो पीछे रह गए, कोई कष्ट परेशानी है तो मदद करनी चाहिए। चार-पांच दिन पहले मैं विदिशा गया था तो मैंने पन्नालाल को देखा था वे खजूर हाथ में उठाकर मेरी गाड़ी तरफ दौड़ पडे़ थे। मैं उनके पास गया, तब मन में यह भाव पैदा हुआ कि गरीबी और परिस्थितियों के कारण कई साथी जिंदगी कष्ट में गुजारते हैं। पन्नालाल से दोस्ती हुई तो उन्होंने मोटराइज्ड साइकिल मांगी थी
शिवराज ने कहा- पन्नालाल से मैंने दोस्ती कर ली। दोस्ती के बाद उन्होंने एक ही बात कही कि चलने फिरने में दिक्कत होती है तो मुझे एक मोटराइज्ड साइकिल दे दो। दोस्त के लिए तो करना ही पड़ता है। शिवराज ने गीत गुनगुनाते हुए कहा- रहे चाहे दुश्मन जमाना हमारा लेकिन ये दोस्ताना हमारा कायम रहेगा। शिवराज ने कहा- पन्ना भाई के लिए मोटराइज्ड साइकिल की व्यवस्था की। वैसे मैं ये भेंट उसी चौराहे पर देना चाहता था, लेकिन कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण पन्नालाल जी और भाभी जी को बुलाकर भेंट कर रहा हूं। इसमें पीछे सामान रखने के लिए भी व्यवस्था है। ये अकेले चलने-फिरने के लिए नहीं बल्कि रोजगार के लिए भी हो। शिवराज ने कहा- मेरे मन में एक भाव आया है यथासंभव भगवान शक्ति दे जो बहुदिव्यांग हैं जिनके शरीर के अंग काम नहीं करते ऐसे और भाई बहनों को ढूंढकर ऐसी मोटराइज्ड साइकिल दूं ताकि उनका रोजगार चल सके।
ट्रेन से गंजबासौदा पहुंचे
शिवराज अपने संसदीय क्षेत्र के गंजबासौदा ट्रेन से पहुंचे। सफर के दौरान उन्होंनें यात्रियों से चर्चा की। बच्चों और युवाओं के साथ सेल्फी निकलवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *