भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार के दिन पहले सेशन में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में जेके चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरव इलेवन को 10 रन से पराजित किया,तो वहीं जेके सुपर किंग्स ने नक्ष नाइट्स को 8 विकेट से मात दी। मैच की चीर तस्वीरें देखिए….. पहला मैच जेके चैंपियंस vs गौरव इलेवन शुक्रवार को पहले सेशन में दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच जेके चैंपियंस और गौरव इलेवन के बीच हुआ। जेके चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 117 रन बनाए और गौरव इलेवन को 118 रन का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव इलेवन की शुरुआत तेज रही, लेकिन दूसरे ही ओवर में पहला विकेट गिर गया। इसके बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई और रन गति धीमी पड़ती चली गई। टीम के लिए दर्शन जैन ने तेज पारी खेली, लेकिन वह 8 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। गौरव इलेवन की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सौरभ जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच नक्ष नाइट्स vs जेके सुपर किंग्स पहले सेशन का दूसरा मुकाबला नक्ष नाइट्स और जेके सुपर किंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नक्ष नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 151 रन बनाए। पारी के दौरान नक्ष नाइट्स के विकेट जल्दी गिरते रहे, लेकिन प्रशम जैन ने 36 गेंदों में 86 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जेके सुपर किंग्स की शुरुआत शानदार रही। टीम ने बिना विकेट गंवाए 5 ओवर में 66 रन बना लिए। इसके बाद भी आखिरी 6 ओवर में टीम को 77 रन की जरूरत थी। सुपर किंग्स की ओर से सचिन जैन ने 39 गेंदों में नाबाद 81 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिला दी। आज शाम होंगे तीन मुकाबले आज शाम के सत्र में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 6 बजे रेस्टफुल रॉयल्स और जेजीएम टाइटंस के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला रात 8 बजे एसजे इलेवन और मेंटॉर टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का तीसरा और अंतिम मैच रात 10 बजे से गौरव इलेवन और प्रगति लीजेंड्स के बीच शुरू होगा। 24 जनवरी को सुपर सैटरडे शोडाउन शनिवार को टूर्नामेंट का सबसे व्यस्त दिन रहेगा, जिसे सुपर सैटरडे शोडाउन नाम दिया गया है। सुबह के सेशन में जेजीएम टाइटंस बनाम एसजे इलेवन, मेंटर टाइगर्स बनाम 360 धुरंधर्स और गौरव इलेवन बनाम प्रगति लीजेंड्स के मुकाबले होंगे। शाम के सेशन में जेके सुपरकिंग्स और जेके चैंपियंस की टक्कर देखने को मिलेगी। इसके बाद रेस्टफुल रॉयल्स बनाम एसजे इलेवन और नक्ष नाइट्स बनाम जेके चैंपियंस के मैच खेले जाएंगे। 25 जनवरी को प्लेऑफ की तस्वीर होगी साफ रविवार को लीग चरण के आखिरी मुकाबले और प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। सुबह सेशन में जेके सुपरकिंग्स बनाम प्रगति लीजेंड्स, जेजीएम टाइटंस बनाम 360 धुरंधर्स, नक्ष नाइट्स बनाम गौरव इलेवन और रेस्टफुल रॉयल्स बनाम मेंटर टाइगर्स के मुकाबले होंगे। शाम को क्वालिफायर-1 में ग्रुप A और ग्रुप B की टॉपर टीमें भिड़ेंगी, जबकि एलिमिनेटर मैच में दोनों ग्रुप की रनरअप टीमें आमने-सामने होंगी। 26 जनवरी को होगा खिताब का फैसला सोमवार, 26 जनवरी को टूर्नामेंट का अंतिम दिन होगा। सुबह क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे ग्रैंड फाइनल होगा, जिसमें क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 की विजेता टीमें जैन लिगेसी कप 2.0 की ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी।


