सीमित संसाधनों के बावजूद मवि आसानपाट बच्चों को दे रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: जोबा

चाईबासा| मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय आसनपाठ में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें सिंहभूम के सांसद जोबा माझी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक निरल पूर्ति व सम्मानित अतिथियों में माझीराम जामुदा बीपीओ,जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई व अन्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी ने सीमित संसाधनों से ग्रामीण विद्यालय में बच्चों को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने पर राष्ट्रीय सेमिनार में सम्मानित किए जाने पर शिक्षक विमल किशोर बोयपाई को बधाई दी। कार्यक्रम को विधायक निरल पूर्ति तथा अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। मौके पर टाटा स्टील की ओर से अंजिक्य बिरूवा ने विद्यालय कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय को हौसला देने के लिए बहुभाषी शिक्षा पर कार्य कर रहे राज्य साधनसेवी शिक्षक कृष्णा देवगम को सांसद के हाथों में मोमेंटो प्रदान किया गया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रभारी अजय कुमार एवं हाल में रांची में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में सीमित संसाधनों से ग्रामीण विद्यालय का रुपांतरण: एक नवाचार आधारित सफल केस स्टडी पर सम्मानित विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई की अगुवाई में अतिथियों का ढोल-नगाड़े की धुन पर पारंपरिक नृत्य कर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *