टाटा कॉलेज में विद्यार्थी पीले रंग के पारंपरिक परिधान में पहुंचे, मां वीणावादिनी की पूजा की

आनंदपुर| शुक्रवार को आनंदपुर के विभिन्न स्कूलों समेत पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। प्लस टू.हाई स्कूल राज आनंदपुर में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी। मौके पर आनंदपुर राजपुरोहित आदित्य नंदा द्वारा पूजा सम्पन्न कराया। प्रखंड के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, राज आनंदपुर प्लस टू हाई स्कूल, संजीवनी डीएवी इंग्लिश स्कूल, मिडिल स्कूल चिरुमाठा, मिडिल स्कूल बोडैता समेत कई स्कूलों और पंडालों में मां सरस्वती की पूजा विधिवत रूप से बड़ी धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं स्कूल परिसर में ही नागपुरी, डीजे, बंगली, उड़िया आदि गीतों में जमकर नृत्य किया। दूसरी ओर राजकीय बुनियादी विद्यालय समेत कई स्थानों पर भी मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। मौके पर एचएम विमल कंडूलना, सुकेश त्रिपाठी, अभिनाश साहू, लक्ष्मी गोप, ललिता सिंह, किरण बरजो, जलवंती कुमारी, संगीता सुरीन, चंद्रमा कुमारी, बरूनी महतो, डिंपी कुमारी, वार्डन मीनाक्षी कुमारी, राजकिशोर महतो, अलका एक्का, पुनीत नंदा , मनीष सिंह, अभिषेक झा, संजय नायक, विकास प्रधान समेत छात्र छात्राएं मौजूद थी। भास्कर न्यूज | चाईबासा चाईबासा में शुक्रवार को भक्ति पूर्वक व शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा हुई। शहर से लेकर गांव तक शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा की धूम रही। छात्र-छात्राएं श्रद्धापूर्वक शहर के सभी पूजा पंडालों में मां से आशीर्वाद लेने के लिए दिनभर इधर से उधर झुंड के झुंड आते-जाते देखे गए। ई-रिक्शा पर भी छात्राओं की भीड़ पूजा पंडालों की ओर रुख करते देखी गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पीले वस्त्र धारण कर ज्ञान की देवी की आराधना की, प्रतिमा स्थापना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ परिसर का माहौल भक्तिमय रहा। छात्रों ने श्रद्धापूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। टाटा कॉलेज सरस्वती पूजा के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह से ही कॉलेज परिसर में जनरल हॉस्टल व आदिवासी हॉस्टल में स्थापित पूजा पंडाल में भक्तिपूर्ण माहौल के साथ छात्रों की भीड़ और पूजा की रौनक रही। अधिकांश विद्यार्थी पीले रंग के पारंपरिक परिधानों में नजर आए। पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न क्षेत्रों से आए एक से बढ़कर एक डांसरों ने भाग लिया। वहीं पूजा देखने आए श्रद्धालुओं ने देर शाम तक डांस का आनंद लिया। जैंतगढ़ | विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, निजी स्कूलों में और गली मोहल्ले में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा- अर्चना की गई। आरती और पुष्पांजलि के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जैंतगढ़ में पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय,बेसिक स्कूल,पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तथा चंद्र मणि शिक्षा विहार स्कूल में मां की प्रतिमा स्थापित कर विधिविधान तथा श्रद्धा के साथ पूजा की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यार्थी भक्ति भाव से पूजा कर और बुद्धि की कामना िकए। मौके पर स्कूल के शिक्षक- शिक्षिका भी विद्यार्थियों के साथ मां की पूजा किए तथा बच्चों की उज्जवल भविष्य और क्षेत्र की सुख शांति की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *