स्ट्रीट लाइटों की नंगी तारें बनीं खतरा

अमृतसर| शहर में बने फ्लाईओवरों की साइडों में लगे पिलरों पर स्थापित स्ट्रीट लाइटों के नीचे से बिजली की तारें बाहर निकली हुई हैं। यह स्थिति खासतौर पर रेलवे स्टेशन के पास उतरते फ्लाईओवर पर देखने को मिलती है। खुले में लटकी और नंगी तारें पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनी हुई हैं। बरसात के मौसम में इन तारों से करंट फैलने का डर और बढ़ जाता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर ट्रैफिक रहता है और लोग मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से तारों को सुरक्षित करने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। – सुरेश कुमार निवासी राम बाग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *