जिले में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में पूरा दिन रहा उत्सव का माहौल

बनियाडीह | डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में बीते दो दिनों से शिक्षा और देशभक्ति का विशेष वातावरण बना रहा। विद्यालय में बच्चों के सर्वांंगिण विकास के लिए कई रचनात्मक प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में विभिन्न सदनों के बीच प्रदर्शनी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने अपने विषयों को कलात्मक ढंग से सजाकर अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दौड़ भी लगाई। वहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विद्यालय में विशेष सभा आयोजित की गई। शिक्षकों ने बच्चों को नेताजी के साहसिक जीवन और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिले भर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूलों, कॉलेजों और निजी शिक्षण संस्थानों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां सरस्वती की आराधना कर ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगा।जिले के विभिन्न विद्यालयों और मुहल्लों में आकर्षक एवं सुसज्जित पूजा मंडप बनाए गए। कई शिक्षण संस्थानों और युवाओं की टोली द्वारा थीम आधारित पंडालों का निर्माण किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रतिमाओं की सजावट में फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक बैकड्रॉप का विशेष प्रयोग किया गया था। शहर के कई मुहल्लों में युवाओं ने भव्य पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की।सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। छोटे बच्चे नई किताब, कॉपी और कलम के साथ पूजा में शामिल हुए। वहीं गिरिडीह कॉलेज, आरके महिला कॉलेज, मकतपुर हाई स्कूल, जिला स्कूल, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, पीएम श्री शारदा कन्या मिडिल स्कूल पचंबा, गर्ल्स हाई स्कूल पचंबा, प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह, सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गिरिडीह, प्लस टू अपग्रेड हाई स्कूल सुग्गासार, प्राथमिक विद्यालय मघईया टोला सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, भजन, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।इधर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीसीएल डीएवी, सुभाष पब्लिक डीएवी, किरण पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य निजी विद्यालयों में भी विधिवत सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई गई। पूरे जिले में पूजा को लेकर जोश और उमंग का माहौल रहा तथा जगह-जगह के जयकारे गूंजते नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *