जालंधर | महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में बसंत पंचमी के मौके पर हवन व सरस्वती मां का पूजन किया गया। इस मौके एपीजे एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन सुषमा पॅाल बर्लिया व एजुकेशन ऑफिसर शरद तिवारी और नागेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस मौके प्रिंसीपल यशपाल शर्मा और समस्त शिक्षकगणों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। इस प्रोग्राम में हवन किया गया। जिसमें विद्या, सद्बुद्धि व विद्यार्थियों और स्कूल के साथ संपूर्ण विश्व के सर्वांगीण विकास की कामना की गई । जिसके बाद प्री-प्राइमरी विंग में बसंत पंचमी के अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को सरस्वती माता की उपासना करने के लिए प्रेरित किया। इस के साथ उन्हें इस पर्व का महत्त्व भी बताया गया।


