रायपुर T-20 में बरसे रन, भारत ने न्यूजीलैंड को हराया:ईशान ने 76 रन बनाए, फैंस बोले- पैसा वसूल परफॉर्मेंस, चौक-चौराहों पर लगा रहा जाम

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच में इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। टीम ने कीवियों को 7 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने 209 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। भारत की जीत के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने कहा कि पैसा वसूल, मजा आ गया। ओडिशा के राजेंद्र देव ने कहा कि हम टीम इंडिया को चीयर करने आए थे। हम हार्दिक की बैटिंग और अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के देखना चाहते थे। वहीं मैच देखने अपने परिजनों के साथ बच्चे भी पहुंचे। बच्चों ने कहा कि हार्दिक पांडया से मिलने की चाहत है। कई चौक-चौराहों पर लगा रहा जाम कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 बॉल पर नाबाद 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि ईशान किशन ने 32 बॉल पर 76 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। एंट्री गेट शाम 4 बजे से खुल गए थे। रायपुर में कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। इनमें अटल एक्सप्रेस हाईवे, तेलीबांधा चौक, VIP रोड की सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा मैच देखने के लिए दूसरे शहरों से आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक रूट जारी किए गए थे, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें। नया रायपुर इलाके में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मीडियम और भारी गाड़ियों की एंट्री बैन थी। छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार कुछ बदलाव भी किए थे। पहली इनिंग के बाद एंट्री नहीं मिली। सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी गई। फर्स्ट इनिंग के बाद नहीं मिली एंट्री मैच शुरू होने के बाद भी दर्शकों के आने का सिलसिला जारी था। हालांकि, फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में नो एंट्री रखी गई थी। इसलिए स्टेडियम में उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया है। जिससे कई फैंस मायूस नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *