आशा सहयोगिनी एएनएम, आयुर्वेद कंपाउंडरों को प्रशिक्षण:24 ग्राम पंचायतों के चिकित्साकर्मी हुए शामिल, तीन दिन तक होगा आयोजन

अग्रवाल सेवा सदन में 2 बेच में 24 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें 24 ग्राम पंचायत की सभी आशाओं एनएम एवं आयुर्वेद कंपाउंडर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रभारी डॉ. रिंकेश यादवेंद्र ने बताया कि पूर्व में झालावाड़ में 20 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालित हैं। अभी वर्तमान में 24 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर क्रमोन्नत किए हैं, इनकी आशा एएनएम एवं आयुर्वेद कंपाउंडर का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण अग्रवाल सेवा सदन में दिया जा रहा है। जिले में चल रहे हैं 44 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर
भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत आयुष मंत्रालय द्वारा राज्य के आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुर्वेद औषधालय एवं चिकित्सालय को आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में क्रमोन्नत किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला झालावाड़ में 44 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जहां पर एक पुरुष और एक महिला योग प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। जो प्रतिदिन आने वाले रोगियों को योगा अभ्यास करवाते हैं। प्रत्येक आयुष एंड वैलनेस सेंटर पर आने वाले बुजुर्गों की एवं महिलाओं की 10 प्रकार की जांच की जा रही है। प्रशिक्षण डॉ. सुशील बैरागी, डॉ. अरविंद सिंह जादौन, डॉ. अश्वनी पाटीदार, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ.शंभू लाल मेहर, डॉ. सुमती प्रकाश भारद्वाज, डॉ. विनोद शर्मा की ओर से दिया जा रहा है। अतिरिक्त सहायक निदेशक डॉ. रेवती रमण पारीक ,सहायक निदेशक डॉ. दुर्गालाल सास्ता ने शिविर में धन्वंतरि जी का दीप प्रचलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *