महावीर गोवर्धन गौशाला बारावरदा में भागवत कथा:22 दिसंबर तक होगा आयोजन, हैदराबाद के विधायक करेंगे शिरकत

बारावरदा महावीर गोवर्धन गौशाला में आज से भागवत कथा का आयोजन शुरू हो रहा है, जिसका वाचन साध्वी ऋतु पांडे करेंगी। कथा का आयोजन 22 दिसंबर तक चलेगा। गौशाला के ट्रस्टी त्रिलोक मोदी ने बताया कि इस विशेष कथा के अंतर्गत 18 दिसंबर को प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम डक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं, 19 दिसंबर को हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह और 20 दिसंबर को विधायक चंद्रभान आक्या भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कथा के आयोजन के दौरान, 17 दिसंबर की रात एक कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि जानी बैरागी और हास्य कवि अशोक चारण अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, राजस्थानी भजन गायक भगवत सुथार भी अपने भजनों से समां बांधेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मालासेरी डूंगरी आसींद के महंत पुजारी हेमराज पोसवाल अपनी दिव्य वाणी से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, 22 दिसंबर को कथा समापन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में प्रमुख रूप से नेशनल एनिमल वेलफेयर फड भारत सरकार के गिरीश भाई शाह और अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा के महंत सुरेशदास भी अपने धार्मिक और जीव दया के संदेश देंगे। कथा के आयोजन के पहले, 21 दिसंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना का संबोधन होगा और रात्रि में एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम का आयोजन किया जाएगा। 22 दिसंबर को कथा समापन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *