भीलवाड़ा शहर में आज 4 घंटे बिजली बंद:सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तकरहेगा पावर कट, मेंटेनेंस वर्क के चलते नहीं होगी सप्लाई

भीलवाडा शहर के कुछ हिस्सों में आज 24 जनवरी को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शहर के 100 फीट पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।यह कटौती एवीवीएनएल की ओर से तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है। तय समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में करीब चार घंटे बिजली सप्लाई नहीं रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते लिया गया निर्णय एवीवीएनएल के सहायक इंजीनियर ने बताया कि 100 फीट रोड जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव और तकनीकी मेंटेनेंस कार्य किया जाना है।इसी कारण संबंधित फीडर से जुडे इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती बिजली कटौती के दौरान 100 फीट रोड, मालोला चौराहा, बालाजी का खेड़ा, गवारिया के माताजी, रुक्मणि एन्क्लेव के पीछे का एरिया, हिन्दू इंटरनेशनल स्कूल, किंजल वाटर, लूडो हाउस, सामुदायिक केंद्र, आर्यवर्त कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, देवनारायण डेयरी, फन सिटी पार्क, ओस्तवाल कलोनी के आसपास के इलाके शामिल हैं।
इन सभी क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील एवीवीएनएल ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित कटौती समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, ताकि बिजली बंद रहने की अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *