पाली में जीप-ट्रक में टक्कर, 13 घायल:देसूरी नाल में हुआ हादसा, सभी घायल हायर सेंटर रेफर

पाली में देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर केटर्स से भरी जीप की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप सवार 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले देसूरी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। जीप में केटर्स का काम करने वाले युवक सवार थे, जो ब्यावर से आबूरोड की ओर जा रहे थे। देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर अचानक सामने से आ रहे ट्रक से जीप की टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, जीप सवार सभी घायल टक्कर इतनी तेज थी कि जीप और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। जीप में सवार सभी 13 जने घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पहले देसूरी, फिर बांगड़ हॉस्पिटल रेफर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को देसूरी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में ये हुए घायल हादसे में फिरोजाबाद निवासी संजय (23) पुत्र छोटेलाल, आगरा (यूपी) निवासी मनोज (35) पुत्र चरणसिंह, उत्तर प्रदेश निवासी राजा (22) पुत्र अजय कुमार, फिरोजाबाद निवासी मनोज कुमार (22), सीताराम (40) पुत्र बद्रीलाल, सौरभ (32), अलवर निवासी जीतू (28) पुत्र कैलाश कुमार, फिरोजाबाद निवासी पंकज (23) पुत्र सतीशचंद्र, बलाड़ा (जैतारण) निवासी राजू (21) पुत्र रेहमान, सारणिया, ब्यावर निवासी सलीम (25) पुत्र मंगलाराम तथा गुड़ा सेवरिया (जैतारण) निवासी रतन (25) पुत्र गोमाराम घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *