उदयपुर में भी होगी रोबोटिक लिवर व हार्ट सर्जरी:जीबीएच हॉस्पिटल ने की शुरुआत, दक्षिण राजस्थान का पहला केंद्र बना यह अस्पताल

उदयपुर में बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल ने लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक एवं मिनिमल इनवेसिव हार्ट सर्जरी, 4 आर्म रो​बोटिक जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक रोबोटिक सर्जरी और ब्रेस्ट क्लिनिक की शुरुआत की है। जीबीएच ग्रुप चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने बताया कि इस तकनीक के साथ यह अस्पताल दक्षिणी राजस्थान का पहला ऐसा केन्द्र बन गया है, जहां ये सभी सुविधाएं मिलेंगी। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ सिंघल संभालेंगे। डॉ. सिंघल दिल्ली एम्स और अमेरिका से प्रशिक्षित हैं और सैकड़ों सफल लिवर ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। उदयपुर में पहली बार रोबोटिक-मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी शुरू
उदयपुर में पहली बार रोबोटिक एवं मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी भी शुरू हो रही है। इसके लिए दिल्ली और पुणे के मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल से प्रशिक्षित कार्डियक सर्जन डॉ. धनंजय कुमार बंसल नियमित सेवाएं देंगे। डॉ. बंसल के साथ उदयपुर के ख्यात इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. कौशिक, डॉ. कपिल भार्गव, डॉ. डैनी मंगलानी, डॉ. सन्नी यादव और डॉ. हितेश यादव की टीम जुड़ी है। अब कार्डियक सर्जरी के लिए मरीज की पूरी छाती खोलने की जरूरत नहीं होगी। छोटे छेदों के जरिए रोबोटिक हार्ट सर्जरी संभव होगी। ये उन जगहों तक पहुंच सकता है जहां हाथ नहीं पहुंच पाते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *