प्रतिमा खंडित करने का मामलाआरोपी आकाशदीप का दुबई में किया था ब्रेनवॉश

अमृतसर | गणतंत्र दिवस वाले दिन अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी का 4 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 5 दिन का और रिमांड मिला है। आरोपी आकाशदीप सिंह ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे पहले राष्ट्रीय ध्वज को जलाया था। उसके बाद उसने लगे सीढ़ी पर चढ़कर हथौड़े से प्रतिमा को खंडित किया था। आरोपी से बरामद बैग में एक और तिरंगा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने बठिंडा में तिरंगे को जलाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *