ईटीटी महिला टीचर पर पौने 10 लाख के घोटाले का आरोप, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों की सूरत संवारने के लिए हर साल ग्रांट जारी की जाती है। इस ग्रांट का प्रयोग न करके सरकारी एलिमेंटरी स्कूल वरिआह की ईटीटी टीचर पर पौने 10 लाख रुपए का घोटाला करने का आरोप लगा है। यह घोटाला कमरों के लिए आई ग्रांट में किया गया है। एक साल 4 माह के बाद शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस किया गया कि स्कूल की ओर से कोई भी बिल जमा नहीं हुआ। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी अमृतसर को इसकी सूचना दी। डीईओ कंवलजीत सिंह की शिकायत पर भिंडी सैदां थाने में आरोपी महिला टीचर पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। यह स्कूल चौगांवा 2 ब्लॉक में पड़ता है। 2023-24 में नाबार्ड के अधीन 7वीं के एक कमरे के लिए 3,26,000 हजार रुपए और 8वीं के 2 कमरों के लिए 6,52,000 रुपए की ग्रांट 29 सितंबर 2023 को स्कूल के खाते में ट्रांसफर की गई थी। आरोपी टीचर आदर्श कौर ने इस ग्रांट को खर्चने का कोई भी बिल अभी तक शिक्षा विभाग को जमा नहीं कराया। इसके आलावा आरोपी ने इन पैसों का कोई हिसाब नहीं दिया। इसके बाद मामले में केस दर्ज किया गया है। यह केस आईपीसी की धारा 409, 201 के तहत दर्ज किया गया है। हालांकि मामले में आरोपी टीचर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *