डॉक्टरों से बदसलूकी करने वालों ने मांगी माफी

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल में बीते शनिवार को देर रात ऑर्थो वार्ड-2 में मरीज के परिजनों ने बहसबाजी के बाद डॉक्टरों-स्टाफ के साथ मारपीट करने की कोशिश की थी। जिसके बाद रात में ही डॉक्टर मजीठा रोड थाने पहुंचे थे, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया था। इसके कारण डॉक्टरों में रोष था। कार्रवाई की मांग को लेकर डॉक्टरों की ओर से मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और डायरेक्टर प्रिंसिपल को लेटर भेजा गया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीज के परिजनों को बुलाया गया। दोनों गुटों की बात सुनने के बाद मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों से माफी मांगी। इससे पहले डॉक्टरों ने लेटर में कहा था िक मरीज विजय कुमार और नीरज कुमार के साथ आए 10-12 लोगों ने वार्ड में हंगामा किया है। जो अस्पताल की सुरक्षा में एक बड़ी चूक को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *