स्टूडेंट्स ने भंगड़ा कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया

लुधियाना| एबीसी मैजिकल वर्ल्ड स्कूल, बीआरएस नगर ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ बसंत पंचमी महोत्सव मनाया। यह त्योहार न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक आनंदमयी अवसर भी बन गया। स्कूल के बच्चों ने पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र पहनकर इस विशेष दिन को और भी खास बना दिया। स्कूल के छात्रों ने अपने पारंपरिक पीले कपड़ों में बेहद सुंदर दिखाई दिए। स्टूडेंट्स ने मिलकर भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति दी । बसंत पंचमी का यह दिन विशेष रूप से सरस्वती देवी के सम्मान में मनाया जाता है, जो ज्ञान और कला की देवी मानी जाती हैं। स्कूल की प्रिंसिपल चेताली भट्ट ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए देवी सरस्वती की महिमा का वर्णन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *