भास्कर न्यूज|लुधियाना लुधियाना के कारोबारी इस बार केंद्र सरकार से जीएसटी टैक्स में राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं। खासकर साइकिल इंडस्ट्री के व्यापारी इस समय परेशान हैं क्योंकि मॉल्स बिना इंपोर्ट ड्यूटी के सस्ते दामों में साइकिल पार्ट्स उतार रहे हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री भी सरकार से टैक्स राहत की उम्मीद कर रही है। यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स एसोसिएशन के प्रधान हरसिमरन जीत सिंह लक्की ने कहा कि एसटी टैक्स की वजह से साइकिल इंडस्ट्री घाटे में जा रही है और सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए। कारोबारी चरणजीत सिंह ने चीन से सस्ते आयातों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग की। ऑटो पार्ट्स कारोबारी रजनीश आहूजा ने भी टैक्स स्लैब को सरल करने की अपील की। कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी में संशोधन से सरकार को ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा। यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स एसोसिएशन के प्रधान हरसिमरन जीत सिंह लक्की ने कहा कि एसटी टैक्स की वजह से साइकिल इंडस्ट्री घाटे पर जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार को इस टैक्स के मामले में जल्द फैसला लेना चाहिए। जिन कारोबारियों ने साइकिल पार्ट्स या पूरी साइकिल का आर्डर दिया हुआ है वो अपना मॉल नहीं उठा रहे है। इस वजह से इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो रहा है। चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि जो केंद्र सरकार इंडस्ट्री को पार्ट्स बनाने को बोलते हैं, वही साइकिल इंडस्ट्री मॉल तैयार करती हैं। मगर उसके बाद भी चाइना बिना इंपोर्ट ड्यूटी दिए दो नंबर से भारत में साइकिल पार्ट्स भेज रहा है, जो भारत से काफी सस्ते हैं। उन्होंने मांग की है कि वो चाइना के मॉल पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए और जो दाम भारत बेच रहा उसके मुकाबले में फीस दाम तय किया जाए। सीआईसीयू के प्रधान उपकर सिंह आहूजा ने कहा कि सरकार को टैक्स चोरी को बचने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ानी चाहिए। ताकि कोई चाइना का मॉल भारत में सस्ता ना बेच सके। उन्होंने कहा कि जी एस टी टैक्स में भी संशोधन करना चाहिए जिससे इंडस्ट्री को राहत मिल सके।


