यूपी के 27 जिलों में पारा 6 डिग्री से नीचे:कानपुर में सर्दी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, अयोध्या सबसे ठंडा

यूपी के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में हैं। 27 जिलों का तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। आज से गलन वाली सर्दी में और इजाफा होगा। अयोध्या में न्यूनतम तापमान लगातार सबसे कम बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम रहा। वहीं, कानपुर में 13 साल बाद न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मथुरा में दाऊजी को रजाई ओढ़ाई गई। कानपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ
कानपुर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री था, वहीं मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वर्ष 2011 में 4.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। 3 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई। उरई में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये अभी तक 29 डिग्री पर बना हुआ था। प्रदेश में 27 जिलों का तापमान 6 डिग्री से नीचे आ गया है। इनमें बिजनौर, रायबरेली, कानपुर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर और सुल्तानपुर में तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। आज से और बढ़ेगी ठंड
पाकिस्तान के मध्य एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जैसे ही यह गुजर जाएगा तब बेहद तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। पूरा प्रदेश 16 दिसंबर के बाद से फिर सर्द लहर की चपेट में आ जाएगा। नया विक्षोभ गुजरते ही स्थितियां फिर प्रतिकूल हो जाएंगी। इसके बाद गलन भरी सर्दी बढ़ेगी। तापमान चढ़ा पर सर्दी में इजाफा
रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान अधिक होने की वजह हल्के बादल और धुंध है। फिर भी बढ़ी सर्दी की वजह तेज बर्फीली हवाएं और अधिकतम व न्यूनतम पारे का अंतर कम होना है। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तापमान ना गिरने की वजह कुछ समय के लिए हल्के बादल आए, लेकिन सर्दी में कोई कमी नहीं हुई और न ही आगे ऐसी कोई उम्मीद है। फिलहाल तेज सर्द हवाएं चलती रहेंगी। 24 से 48 घंटों में कोहरा घना होने लगेगा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रहेगी। यह आगे और घटेगी। बर्फीली हवाएं चलने से धूप बेअसर
हालांकि, रविवार को भी तेज बर्फीली हवाएं चलती रहीं। 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। दिन में हवा की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसने सर्दी बढ़ा दी। तेज धूप भी खिली लेकिन वह बर्फीली हवा के सामने बेअसर रही। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए ब्लोअर और अलाव की मदद लेनी पड़ी। सीजन में सर्वाधिक तेज हवाएं शनिवार को चलीं। हवा की औसत गति 08.1 किमी प्रति घंटा तक रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *