शिक्षक पात्रता परीक्षा: जिला स्तर पर हेल्प डेस्क बनाया

भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। परीक्षा 1 फरवरी 2026, रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 12 में बनाए गए इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन और जरूरी सहायता उपलब्ध कराना है। परीक्षार्थी कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्प डेस्क से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संपर्क के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं जिला नोडल शशि कुमार चौधरी (मो. 9993257353, 9301142622), प्राचार्य एवं समन्वयक नोडल डॉ. डी. आर. लहरे (मो. 9752292926), सहायक नोडल आकाश कुमार भारद्वाज (मो. 7648091099) और सहायक नोडल प्रवीण कुमार पोर्ते (मो. 6263718111) उपलब्ध रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *