पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पंजाब के मैदानी इलाकों और चंडीगढ़ में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने लगातार दो दिन (आज और कल) 16 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। आज छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम हो गया है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला के जाखू में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई है, जबकि कुफरी, नारकंडा और आसपास के पर्यटन स्थलों पर एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। मनाली में भी आधा फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा चंबा और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। वहीं, शुक्रवार की रात को बारिश और आंधी के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में नुकसान हुआ। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। कई जगह घरों की छतें भी गिरीं। गुरदासपुर में पोल्ट्री फार्म पर आसमानी बिजली गिरने से 8 हजार से अधिक चूजे मर गए। चंडीगढ़ में एक घर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। मोहाली के कई इलाकों में 24 घंटे से बिजली नहीं है। लोगों को मोबाइल-इनवर्टर तक ठप हो गए है। कहना है कि बिजली नहीं आने से दैनिक कार्य प्रभावित हो गए है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। 26 से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियां बन रही हैं। इसके कारण पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। पाकिस्तान के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। 26 जनवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे ठंड, बारिश और कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है। गुरदासपुर में हुई सबसे अधिक बारिश
पंजाब में इस महीने अब तक औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इस दौरान गुरदासपुर में 40.3 मिमी, जालंधर में 23 मिमी, अमृतसर में 19.8 मिमी और कपूरथला में 13 मिमी बारिश हुई है। वहीं, मोगा में 13.2 मिमी, संगरूर में 21.2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 4 मिमी, फिरोजपुर में 2.8 मिमी और फाजिल्का में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब राज्य के लिए जारी की गई अपडेट… तापमान बढ़ने की है संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के बताया कि आज और 26 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में 27 तारीख को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 28 तारीख को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है और फिर धीरे-धीरे दोबारा बढ़ेगा। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल राज्य राज्य के लिए जारी की गई अपडेट… मौसम की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…


